Naagmaya – पुराने दौर की भारतीय कॉमिक्स के अंदाज़ में एक नई चित्रकथा!
नागमाया के चित्रांकन में हाथ से बनाई गई आर्ट के साथ AI का भी इस्तेमाल हुआ है। चित्रों की बनावट, रंगों और किरदारों के रूप-रंग में उस पुराने कॉमिक्स वाले अंदाज़ को बनाए रखने पर खास ध्यान दिया गया है, जिसे हम बचपन से देखते और पसंद करते आए हैं।
कहानी की एक झलक…
माधव एक साधारण मछुआरा है, जिसकी ज़िंदगी नदी और अपनी छोटी-सी दुनिया तक सिमटी हुई है। लेकिन नागलोक की राजकुमारी मृणालिनी से उसकी मुलाकात सब कुछ बदल देती है।
दोनों के बीच पनपा प्रेम उन्हें एक ऐसे सफर पर ले जाता है, जहाँ कदम-कदम पर छल है, मायाजाल है और खतरनाक परीक्षाएँ हैं।
उनके रास्ते में खड़ा है एक क्रूर राजा, जिसके अन्याय के सामने अब तक कोई टिक नहीं पाया।
क्या एक साधारण मछुआरा अपने प्रेम और साहस के बल पर उस राजा को चुनौती दे पाएगा? क्या माधव और मृणालिनी की प्रेमकथा अपनी मंज़िल तक पहुँचेगी?
जानने के लिए पढ़िए — नागमाया,
प्रेम, रहस्य, मायाजाल और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की कहानी।








Reviews
There are no reviews yet.